Showing posts with label 2026 09 14 हिंदी दिवस समारोह एवं व्याकरण प्रदर्शनी. Show all posts
Showing posts with label 2026 09 14 हिंदी दिवस समारोह एवं व्याकरण प्रदर्शनी. Show all posts

2026 09 14 हिंदी दिवस समारोह एवं व्याकरण प्रदर्शनी

केवडा त्रीज/गणेश चतुर्थी, भादरवो, वि.सं. २०८२, सोमवार
Date : 14 09 2026


हिंदी दिवस समारोह एवं व्याकरण प्रदर्शनी

संस्कार भारती विद्यालय में उत्साहपूर्ण आयोजन


           विद्यालय में १४ सितम्बर को 'हिंदी दिवस' अत्यंत उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हमारी संस्कृति और विचारों की संवाहिका राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में आयोजित इस कार्यक्रम में संपूर्ण विद्यालय परिवार की सक्रिय एवं ऊर्जावान सहभागिता देखने को मिली।

वकृत्व प्रस्तुति: हिंदी विषय का महत्त्व

        कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा ९ के विद्यार्थियों ने बड़े ही उत्साह एवं आत्मविश्वास के साथ भाग लिया। छात्रों ने 'हिंदी भाषा और साहित्य का हमारे जीवन में महत्त्व' विषय पर अपने प्रभावशाली एवं ओजस्वी विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों के भाषण अत्यंत विचारोत्तेजक और प्रेरणादायक थे, जिन्होंने उपस्थित सभी श्रोताओं को प्रभावित किया।

चार्ट एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी (सरल हिंदी व्याकरण)

        आज के दिन का विशेष आकर्षण विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई 'हिंदी व्याकरण चार्ट एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी' रही। कक्षा ९ के छात्रों ने कठिन व्याकरणिक नियमों को सरल, रोचक और दृश्य-आधारित  रूप में समझाने के लिए बेहद सुंदर और आकर्षक चार्ट्स तथा मॉडल्स बनाए। छात्रों का यह रचनात्मक प्रयास अत्यंत सराहनीय था।

शिक्षक मार्गदर्शन एवं सहयोग

        इस संपूर्ण कार्यक्रम तथा शैक्षणिक प्रदर्शनी के सफल संचालन में शिक्षिका अमिता बहन का मार्गदर्शन अत्यंत महत्त्वपूर्ण रहा। उन्होंने समस्त हिंदी भाषा शिक्षकों के पूर्ण सहयोग से विद्यार्थियों को चार्ट निर्माण और भाषण प्रस्तुति के लिए उचित एवं दिशा-सूचक मार्गदर्शन प्रदान किया।

प्रदर्शनी अवलोकन

        वकृत्व कार्यक्रम के उपरांत विद्यालय के आदरणीय प्रधानाचार्य डॉ. प्रितेशकुमार डी. गजेरा, समस्त शिक्षकवृंद एवं विद्यार्थियों ने व्याकरण चार्ट एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। डॉ. प्रितेशकुमार डी. गजेरा सर ने विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम, व्याकरणिक स्पष्टता और रचनात्मकता की सराहना की।

 

         कार्यक्रम के अंत में अमृता बहन टंडेल द्वारा औपचारिक आभार विधि संपन्न की गई। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधानाचार्य जी, शिक्षकों एवं सभी उत्साही विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

        इस सुअवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. प्रितेशकुमार डी. गजेरा, संस्कार भारती ट्रस्टी मंडल तथा समस्त विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन में सहभागिता करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं।































































T H A N K S   F O R   W A T C H I N G  T H I S   S I T E.